अयोध्या में पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर गेस्ट हाउस में कई सालों से चल रहा था सेक्स रैकेट... छापा पड़ने पर इतनी लड़कियां मिलीं
Sex Racket busted in Ayodhya: अयोध्या से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर मौजूद रानी सती गेस्ट हाउस में देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा था. पुलिस ने यहां से 12 से ज्यादा लड़कियों को पकड़ा है.
ADVERTISEMENT

Sex Racket Busted in Ayodha
Ayodhya Sex Racket News: अयोध्या के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक फतेहगंज में एक बड़ा खुलासा हुआ है. देर रात सीओ (सिटी) शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रानी सती गेस्ट हाउस पर छापा मारा. इस दौरान पुलिस ने गेस्ट हाउस से एक दर्जन से ज्यादा लड़कियों को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि यहां लंबे समय से देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा था. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.