अयोध्या के धन्नीपुर में मस्जिद के लिए दी गई जमीन फंसी! रानी पंजाबी बोली- ये भूमि तो मेरी है
Ayodhya News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या में आवंटित की गई जमीन पर मस्जिद का भी निर्माण होना है और सभी की इसपर निगाहें भी हैं. मगर इस मस्जिद को लेकर विवाद पपनप गया है. जानें क्या है मामला?
ADVERTISEMENT

ayodhya masjid
Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो चुका है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी बीते 22 जनवरी के दिन किया जा चुका है. मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या में आवंटित की गई जमीन पर मस्जिद का भी निर्माण होना है और सभी की इसपर निगाहें भी हैं. मगर इस मस्जिद को लेकर विवाद पपनप गया है. बता दें कि दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने मस्जिद के लिए आवंटित जमीन पर अपना मालिकाना हक होने का दावा किया है. साथ ही महिला ने सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की बात भी कही है.