लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या: सोने से लिखीं आयतें, पवित्र काली मिट्टी...ऐसी खास ईंट से रखी जाएगी आलीशान मस्जिद की बुनियाद

अयोध्या के राम मंदिर के बाद अब यहां बनने वाली भव्य मस्जिद भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी. इस्लाम के सिद्धांतों पर पांच मीनारों वाली मोहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद...

ADVERTISEMENT

अयोध्या में बनने वाली मस्जिद की डिजाइन.
अयोध्या में बनने वाली मस्जिद की डिजाइन.
social share
google news

Ayodhya Masjid News: अयोध्या के राम मंदिर के बाद अब यहां बनने वाली भव्य मस्जिद भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी. इस्लाम के सिद्धांतों पर पांच मीनारों वाली ‘मोहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद’ (Muhammad Bin Abdullah Mosque) के निर्माण के शुभारंभ के लिए पवित्र ईंट अप्रैल में अयोध्या पहूंचने वाली है. इस ईंट पर सोने से पवित्र कुरान की आयतें लिखीं होंगी. राम नगरी में बनने वाली इस मस्जिद में केसरिया रंग की कुरान भी रखी जाएगी, जो यहां आने वालों को देश की गंगा-जमुनी तहजीब की झलक दिखाएगी.