लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या में जहां बननी है मस्जिद वहां के बच्चों की जुबान पर बाबरी का नाम! देखिए क्या कह रहे

Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आगामी 22 जनवरी को होना है. जिसे लेकर धर्मनगरी अयोध्या को पूरी तरह बदल दिया गया…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आगामी 22 जनवरी को होना है. जिसे लेकर धर्मनगरी अयोध्या को पूरी तरह बदल दिया गया है. अयोध्या की भव्यता के साथ-साथ रामनगरी में एयरपोर्ट से लेकर गली-चौराहों तक हर ओर विकास और परिवर्तन दिखाई दे रहा है. जहां एक तरफ राम मंदिर का निर्माण कार्य काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं मस्जिद को लेकर चर्चाएं काफी कम हैं. वहीं राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले यूपी तक की टीम पहुंची उस गांव में जहां मस्जिद बनने वाला है. वहां यूपीतक की टीम को खेलते हुए कुछ बच्चे मिले और उनसे हमारी टीम ने दिलचस्प बातचीत की.