'घर ले चलता हूं, मैं आपको अपनी पत्नी बना लूंगा...', अयोध्या के कथावाचक पवन देव महाराज पर बिहार की महिला ने लगाए रेप के आरोप, पहली बार दोनों यहां मिले थे
Ayodhya Kathavachak Case: रामनगरी अयोध्या के चर्चित कथावाचक पवन देव महाराज कानूनी विवाद में घिर गए हैं. बिहार के सीवान जिले की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.
ADVERTISEMENT

Ayodhya Kathavachak Case
Pawan Dev Maharaj News: रामनगरी अयोध्या के चर्चित कथावाचक पवन देव महाराज कानूनी विवाद में घिर गए हैं. बिहार के सीवान जिले की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. महिला का आरोप है कि कथावाचक ने पहले विवाह का भरोसा दिलाया, फिर मंदिर में शादी की और बाद में उसे अपनाने से इनकार कर दिया. साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसके लाखों रुपये मूल्य के गहने और अन्य सामान अपने पास रख लिए गए. मामला सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के दावों की पड़ताल की जा रही है.
