लेटेस्ट न्यूज़

तेरा-मेरा याराना! अमेठी के आरिफ और सारस की अनोखी दोस्ती, साए की तरह रहता है साथ

Uttar Pradesh News: कहते हैं की इंसान ही लोगों के साथ दोस्ती नहीं कर सकता पशु-पक्षी भी बिना स्वार्थ लोगों से दोस्ती निभाते हैं. ऐसा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: कहते हैं की इंसान ही लोगों के साथ दोस्ती नहीं कर सकता पशु-पक्षी भी बिना स्वार्थ लोगों से दोस्ती निभाते हैं. ऐसा ही एक अजब गजब मामला यूपी के अमेठी का है. यूपी के अमेठी में 30 वर्षीय युवक का कोई इंसान नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय पक्षी सारस दोस्त है. युवक ने सारस पक्षी की घायल अवस्था के दौरान मदद की जिसके बाद पक्षीं ने इसे अपना सबकुछ मान लिया और करीब 1 साल से पक्षी युवक के साथ ही रहता है. युवक जहां भी जाता है सारस पक्षी उसी के साथ उसका सारथी बनकर उसके साथ जन्म जन्मांतर का रिश्ता निभा रहा है.स्थानीय लोग भी आरिफ और सारस की दोस्ती की मिसाल देते हैं.