ताजमहल को मिली RDX से उड़ाने धमकी, केरल से आए ईमेल के बाद मचा हड़कंप
Tajmahal News: उत्तर प्रदेश के आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. हड़कंप मचने के बाद पुलिस और सीआईएसएफ ने व्यापक सर्च अभियान चलाया.
ADVERTISEMENT

Tajmahal
Tajmahal News: उत्तर प्रदेश के आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एक ईमेल के जरिए RDX से ताजमहल को उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. सुरक्षा एजेंसियों को केरल से एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें ताजमहल को RDX से उड़ाने की बात कही गई थी. इस धमकी के तुरंत बाद, आगरा पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने ताजमहल परिसर में एक व्यापक सर्च अभियान चलाया.