लेटेस्ट न्यूज़

ताजमहल की खूबसूरती ही आगरा का श्राप, इसकी वजह से नौजवान बेरोजगार... BJP सांसद राजकुमार चाहर ने संसद में की ये मांग

फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. सांसद ने आगरा के ताहमहल को श्राप बताते हुए कहा कि इसकी वजह से यहां के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है. लेकिन उन्होंने ये क्यों कहा इसपर भी उन्होंने अपनी बात सामने रखी है. इसके अलावा बीजेपी नेता ने आगरा शहर को IT हब बनाने की मांग की है.

ADVERTISEMENT

Rajkumar Chahar
Rajkumar Chahar
social share
google news

फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर संसद में दिए गए अपने एक बयान से चर्चा में हैं. राजकुमार चाहर ने विश्व के 7 अजूबों में शुमार आगरा के ताजमहल को श्राप बता दिया है. भाजपा सांसद ने अपने इस बयान के पीछे वजह भी बताई है. चाहर ने कहा कि ताजमहल की वजह से NGT ने कड़े नियम लगा रखे हैं. इन नियमों के वजह से आगरा में फैक्ट्रियां और उद्योग का लगना लगभग असंभव है. राजकुमार चाहर का कहना है कि इसी वजह से आगरा के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं. ऐसे में उन्होंने अब आगरा को IT हब बनाने की मांग की है ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके.