2 घंटे के ऑपरेशन के बाद आगरा की 14 साल की लड़की के पेट से निकाली गई दुनिया की सबसे लंबी गांठ
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की रहने वाली 14 साल की एक लड़की के पेट से दुनिया का सबसे लंबा ट्राइकोबेज़ोअर (गांठ) निकाले जाने का दावा किया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Agra News
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की रहने वाली 14 साल की एक लड़की के पेट से दुनिया का सबसे लंबा ट्राइकोबेज़ोअर (गांठ) निकाले जाने का दावा किया जा रहा है. लड़की की यह सर्जरी जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में हुई है. इस सर्जरी को न केवल एक मेडिकल चमत्कार बताया जा रहा है, बल्कि उस मासूम लड़की के लिए भी जीवन रक्षक साबित हुई जो एक दुर्लभ मनोवैज्ञानिक बीमारी से जूझ रही थी.