लेटेस्ट न्यूज़

चुनाव में आप ओवैसी की पार्टी को 5 सीटें देंगे? सवाल सुनते ही गुस्से में अखिलेश ने कही ये बात

आगामी लोकसभा चुनाव में अब कम ही वक्त बचा है. सियासी दल अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. सबकी नजरें 80 लोकसभा वाले राज्य उत्तर प्रदेश पर हैं...

ADVERTISEMENT

Akhilesh Owaisi
Akhilesh Owaisi
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav News: आगामी लोकसभा चुनाव में अब कम ही वक्त बचा है. सियासी दल अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. सबकी नजरें 80 लोकसभा वाले राज्य उत्तर प्रदेश पर हैं. चुनाव के मद्देनजर सियासी पार्टियां गठबंधन भी कर रही हैं. हाल में यूपी में सपा ने कांग्रेस तो भाजपा ने रालोद से हाथ मिलाया है. वहीं, जब प्रयागराज में अखिलेश यादव से AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी से गठबंधन को लेकर सवाल हुआ तो वह पत्रकारों पर भड़क गए. खबर में आगे जानें अखिलेश ने क्या कहा?

इस सवाल पर भड़के थे अखिलेश
 

बता दें कि अखिलेश यादव प्रयागराज में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान पत्रकारों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के सामने सवालों की झाड़ियां लगा दीं. सभी सवालों का जवाब अखिलेश यादव फटाफट देते रहे. मगर ढेर सारे पत्रकारों के बीच से एक सवाल निकाल कर आया जिसे सुन अखिलेश गुस्सा हो गए. दरअसल, अखिलेश से पूछा गया कि 'ओवैसी की पार्टी आपसे 5 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग रही है.' इस सवाल को सुनते ही अखिलेश सवाल पूछने वाले पत्रकार पर भड़क गए. अखिलेश यादव ने कहा कि 'तुम्हारे पास और कोई सवाल नहीं है, जो बार-बार एक ही सवाल पूछ रहे हो.' 

 

 

सपा का बिगड़ सकता है गेम

बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं. चुनाव में पार्टी ने 95 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. असदुद्दीन ओवैसी ने दर्जनों रैलियां की थी. फिर भी पार्टी को एक भी सीट हासिल नहीं हो पाई. 2022 के विधानसभा चुनाव में ओवैसी ने बहुत मेहनत की थी. फिर भी पार्टी का खाता नहीं खुल पाया था. इस बार फिर लोकसभा चुनाव में ओवैसी चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. माना जा रहा है कि  AIMIM यूपी के मुस्लिम बाहुल सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है.