लेटेस्ट न्यूज़

UP Lok Sabha Election Phase 3 news: संभल, मैनपुरी, आगरा, बरेली... इन 10 सीटों पर कौन भारी?

Uttar Pradesh Lok Sabha Election Phase 3 Voting: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण 3 के लिए मंगलवार यानी 7 मई को मतदान होना है. इस तीसरे चरण में यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इनमें संभल, हाथरस, आगरा, फ़तेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, बरेली और आंवला की सीटें शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and Yogi Adityanath
Akhilesh Yadav and Yogi Adityanath
social share
google news

Uttar Pradesh Lok Sabha Election Phase 3 Voting: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण 3 के लिए मंगलवार यानी 7 मई को मतदान होना है. इस तीसरे चरण में यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इनमें संभल, हाथरस, आगरा, फ़तेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, बरेली और आंवला की सीटें शामिल हैं. लोगों की खास रुचि मैनपुरी की सीट को लेकर भी है, जहां से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी ने यहां से जयवीर सिंह को टिकट दिया है.