अखिलेश की साइकिल अब चली दिल्ली की ओर...जानें लखनऊ में अब नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर कौन बैठेगा?
Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद अखिलेश यादव अब केंद्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में हैं.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद अखिलेश यादव अब केंद्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में हैं. जानकारी के मुताबिक कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद अखिलेश यादव यूपी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं. 2027 तक जब तक उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं होते तब तक अखिलेश यादव संसद में अपनी पार्टी का नेतृत्व करेंगे. इतना ही नहीं यूपी विधानसभा में वे शिवपाल यादव को नेता प्रतिपक्ष भी बना सकते हैं.