लेटेस्ट न्यूज़

आंवला सीट पर खड़े हो गए बसपा के दो प्रत्याशी, फिर मायावती ने वीडियो कॉल पर बताया कौन है असली उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश की आंवला लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी के दो प्रत्याशियों ने पर्चे भर दिए. एक ही दल से दो प्रत्याशी होने की वजह से दोनों का नॉमिनेशन खारिज हो गया.

ADVERTISEMENT

BSP सुप्रीमो मायावती.
BSP सुप्रीमो मायावती. (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की आंवला लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी के दो प्रत्याशियों ने पर्चे भर दिए. एक ही दल से दो प्रत्याशी होने की वजह से दोनों का नॉमिनेशन खारिज हो गया. जैसे ही इसकी खबर सामने आई, यूपी से लेकर दिल्ली तक हलचल मच गई और बीएसपी सुप्रीमो तक यह बात पहुंची तो आनन-फानन में मायावती और बरेली के अधिकारियों ने जूम पर मीटिंग करके पुष्टि की कि आंवला से बीएसपी का प्रत्याशी कौन है. मायावती ने जूम मीटिंग में अधिकारियों से कंफर्म किया कि बहुजन समाज पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सैयद आबिद अली हैं और उन्हें ही पार्टी की ओर से टिकट दिया गया है.