जौनपुर से श्रीकला, गाजीपुर से उमेश सिंह...जानें मायावती ने किन 11 उम्मीदवारों को दिया टिकट
बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अपनी एक और सूची जारी की. आपको बता दें कि बसपा की आज सामने आई सूची में 11 प्रत्याशियों के नाम हैं.
ADVERTISEMENT

UP Loksabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अपनी एक और सूची जारी की. आपको बता दें कि बसपा की आज सामने आई सूची में 11 प्रत्याशियों के नाम हैं. बसपा की इस लिस्ट में मैनपुरी, बरेली, बदायूं, सुल्तानपुर, फर्रुखाबाद, बांदा, डुमरियागंज, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर और वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है. मालूम हो कि अभी तक बसपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 50 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है.