लेटेस्ट न्यूज़

सपा का पल्लवी पटेल की पार्टी से टूटा गठबंधन, आखिर राजभर-जयंत सब क्यों छोड़ रहे अखिलेश का साथ?

अपना दल (कमेरावादी) और समाजवादी पार्टी (सपा) का गठबंधन भी टूट गया है. इसका औपचारिक ऐलान आज यानी 21 मार्च को खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में दफ्तर के अंदर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: लोकसभा चुनाव को लेकर इन दिनों सियासी दलों के बीच उठा-पटक का सिलसिला जारी है. इस बीच उत्तर प्रदेश में भी सियासी सरगर्मियां अपने ऊफान पर हैं. बीते दिनों राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन तोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ आए थे. वहीं, इस बीच खबर मिली है कि अपना दल (कमेरावादी) और समाजवादी पार्टी (सपा) का गठबंधन भी टूट गया है. इसका औपचारिक ऐलान आज यानी 21 मार्च को खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में दफ्तर के अंदर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया.