Mirzapur 7th Phase Voting: मिर्जापुर में वोट कराने पहुंचे इतने लोगों की एक साथ मौत, मचा हड़कंप
Mirzapur 7th Phase Voting: लोकसभा चुनाव के 7वें चरण में आज मिर्जापुर लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है. मगर यहां से आ रही एक खबर ने सभी को हिला दिया है. दरअसल यहां चुनावी ड्यूटी पर आए कई लोगों की मौत हो गई है. जानिए पूरा मामला
ADVERTISEMENT

Mirzapur 7th Phase Voting: आज लोकसभा चुनावों के सातवें फेज में उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है. दरअसल पिछले 24 घंटों में मिर्जापुर में चुनावी ड्यूटी पर आए 9 होमगार्डों की मौत हो चुकी है. इसी के साथ जिला प्रशासन के भी 3 कर्मियों की मौत हुई है. ये सभी मौतें भीषण गर्मी और लू की वजह से हुई हैं.
आपको बता दें कि मिर्जापुर में चुनावी ड्यूटी के लिए कई जिलों से होमगार्डों को बुलाया गया था. कल यानी शुक्रवार के दिन यहां करीब 22 से 24 होमगार्डों की अचानक तबियत खराब हो गई थी. इसके बाद इन सभी को फौरन जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.
फिर मौतों का आंकड़ा बढ़ता चला गया
आपको बता दें कि जैसे ही इन होमगार्डों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, इनकी मौत की खबर लगातार सामने आती गईं. पहले 5 होमगार्डों की मौत की खबर सामने आई. कुछ देर बाद मृतकों की संख्या 6 हो गई.
इसके कुछ घंटे बाद 3 ओर होमगार्डों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि अभी भी जिला अस्पताल में करीब 15 से 16 होमगार्ड भर्ती हैं, जिनमें से 2 या 3 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.
जिला प्रशानस के 3 कर्मियों की भी हुई मौत
बता दें कि पिछले 24 घंटे में मिर्जापुर में 3 जिला प्रशासन के कर्मियों की भी मौत हुई है. इन सभी की मौत भी लू और भीषण गर्मी की चपेट में आने से हुई है. ऐसे में लू और भीषण गर्मी से मौत का आंकड़ा 12 तक पहुंच गया है.
मचा गया हड़कंप
बता दें कि जैसे ही 9 होमगार्डों और 3 जिला प्रशासन के कर्मियों की मौत की खबर सामने आई, मिर्जापुर प्रशासन में हड़कंप मच गया. जिला अस्पताल में ही अधिकारी जुटने लगे और हालातों का जायजा लेने लगे. फिलहाल ये पूरा मामला काफी चर्चाओं में आ गया है. चुनावी ड्यूटी पर आए होमगार्ड जिस तरह से भीषण गर्मी और लू की चपेट में आए हैं, उसने हर किसी को हिला दिया है.
