UPTak Baithak Logo

Kanpur Chunav 2024 : कानपुर में वोटिंग के बीच दारोगा से भिड़े BJP नेता, 'सॉरी सर' से भी नहीं माने, हुआ क्या था?

Kanpur Election Phase 4 Voting News Updates : वोटिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात दारोगा और बीजेपी नगर अध्यक्ष के बीच हुई तीखी नोंकझोक हुई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kanpur Lok Sabha Election Voting : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर वोटिंग जारी है. चौथे चरण में यूपी की शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है. यूपी के सभी 13 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 11.67 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं वोटिंग के बीच कानपुर के एक मतदान केंद्र पर बीजेपी नेता और दारोगा के बीच तीखीं बहस का वीडियो सामने आया है.