रायबरेली के ये शख्स गयासुद्दीन को बताने लगे मोतीलाल नेहरू का पिता, क्या आप भी यही जानते हैं?

आयुष अग्रवाल

ADVERTISEMENT

Raebareli Lok Sabha Seat
Raebareli, Raebareli Lok Sabha Seat, Motilal Nehru, Jawaharlal Nehru, Nehru Gandhi Family, Raebareli Chunav, Rahul Gandhi, Congress, UP News, Lok Sabha Chunav, Lok Sabha Chunav 2024, UP Viral, Viral News
social share
google news

UP News: देश की आजादी का संघर्ष हो या आजादी के बाद देश की राजनीति, नेहरू-गांधी परिवार अपनी एक अलग ही पहचान रखता है. पंडित मोतीलाल नेहरू से लेकर पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, संजय-राजीव गांधी ऐसे कई नाम हैं, जिनका नाम भारतीय इतिहास में लिखा जा चुका है. मगर पिछले कुछ समय से नेहरू-गांधी परिवार को लेकर एक झूठ समाज में अपनी गहरी पैठ बना चुका है. इस झूठ का आलम ये है कि बहुत से लोग इसे सच मानने लगे हैं. 

इसकी एक और बानगी रायबरेली में उस वक्त देखने को मिली, जब हमारे सहयोगी The Lallantop की टीम चुनावी करवेज के लिए रायबरेली पहुंची. दरअसल रायबरेली यूपी में नेहरू-गांधी परिवार का वह आखिरी गढ़ बचा है, जिसको बचाने के लिए कांग्रेस अपनी पूरी ताकत लगा रही है और यहां से खुद कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं. 

आपको बताते हैं कि कवरेज के दौरान ये शख्स नेहरू को लेकर क्या दावा कर बैठे?

रायबरेली में चुनावी करवेज के दौरान एक शख्स ने नेहरू परिवार को लेकर बड़ा दावा कर दिया और कांग्रेस से ऐसा सवाल पूछ डाला, जो अब वायरल हो गया. दरअसल शख्स ने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि कांग्रेस जवाब दे कि मोतीलाल नेहरू का गयासुद्दीन गाजी से क्या संबंध है. अपने तर्क का बचाव करते हुए वह मोबाइल भी निकाल बैठे और बताने लगे कि ये बात गुगल पर उन्होंने पढ़ी है. 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

आपने भी जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू को लेकर ये बता कही ना कही गुगल या व्हाट्सएप पर पढ़ी होगी. ऐसे में क्या आप भी इस बात को सही मानते हैं? क्या आप भी मानते हैं कि मोतीहाल नेहरू के पिता का नाम गयासुद्दीन गाजी था? अगर ऐसा है, तो आप भी गलत तथ्य की गंभीर समस्य से जूझ रहे हैं. ऐसे में अब हम आपको जो बताने जा रहे हैं, उसे आपको जरूर जानना चाहिए.

मोतीलाल नेहरू के बारे में क्या कहती है भारत सरकार की साइट?

क्या जवाहरलाल नेहरू के दादा और मोतीलाल नेहरू के पिता का नाम गयासुद्दीन गाजी था? क्या गयासुद्दीन गाजी नाम के किसी इंसान से नेहरू परिवार का कोई संबंध था? इस सवाल का जवाब आपको कई किताबों में मिल जाएगा. मगर हम आपको इसका जवाब भारत सरकार की वेबसाइट से ही दे देते हैं.  

ADVERTISEMENT

nehruportal.nic.in/family-tree के पॉर्टल पर जाकर आपको नेहरू परिवार की फैमिली ट्री मिल जाएगी. इस फैमिली ट्री मोतीलाल नेहरू के पिता का नाम गंगाधर नेहरू लिखा है. गंगाधर नेहरू के बेटे का नाम जवाहरलाल नेहरू लिखा है. जवाहरलाल नेहरू की पत्नी का नाम कमला कौल लिखा है. कमला और जवाहरलाल की एक बेटी हुई, जिनका नाम इंदिरा गांधी था. ये ही इंदिरा गांधी आगे जाकर भारत की प्रधानमंत्री बनी.  

ADVERTISEMENT

    follow whatsapp

    ADVERTISEMENT