लेटेस्ट न्यूज़

सपा ने गाजीपुर में अफजाल अंसारी के चुनाव में लगाया धांधली का आरोप तो DM आर्यका अखौरी ने दिया ये जवाब

Ghazipur Lok Sabha Seat Chunav 7th Phase Voting: सपा ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा गाजीपुर में अफजल अंसारी के चुनाव में धांधली कर रही है. सपा के सोशल मीडिया X पर बकायदा इसको लेकर ट्वीट किया गया है. सपा के ट्वीट के बाद गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी का भी जवाब आ गया है.

ADVERTISEMENT

Ghazipur Lok Sabha Seat Chunav 7th Phase Voting
Ghazipur Lok Sabha Seat Chunav 7th Phase Voting
social share
Google CTA

Ghazipur Lok Sabha Seat Chunav 7th Phase Voting: आज लोकसभा चुनाव के 7वें फेज में गाजीपुर लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है. इस सीट पर सभी नजर बनी हुई है. माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पहली बार गाजीपुर में चुनाव हो रहा है. सपा की तरफ से खुद मुख्तार के भाई अफजाल चुनावी मैदान में हैं. दूसरी तरफ भाजपा ने पारसनाथ राय को गाजीपुर के सियासी रण में उतारा है.