गणेश्वर शास्त्री, संजय सोनकर, बैजनाथ पटेल...PM मोदी ने प्रस्तावक के तौर पर इन्हीं लोगों को क्यों चुना?
मंगलवार, 14 मई को देश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामांकन दाखिल किया. पीएम मोदी के नामांकन के वक्त चुने गए चार प्रस्तावकों के जरिए भी जातिगत समीकरण को साधने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोशिश की
ADVERTISEMENT

PM Modi News: मंगलवार, 14 मई को देश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामांकन दाखिल किया. पीएम मोदी के नामांकन के वक्त चुने गए चार प्रस्तावकों के जरिए भी जातिगत समीकरण को साधने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोशिश की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावकों में से एक ब्राह्मण, दो ओबीसी और एक दलित जाति से ताल्लुक रखते हैं. माना जा रहा है कि भाजपा ने यह दांव चलकर ज्यादा से ज्यादा वोट अपने पक्ष में करने की कोशिश की है.
