'अब मैं छुट्टा सांड हो गया हूं, किसी से भी भिड़ सकता हूं...', कैसरगंज में बृजभूषण सिंह ने दिया बड़ा बयान
Brijbhushan Sharan Singh News: कैसरगंज से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की जगह भाजपा ने इस बार उनके बेटे करण भूषण सिंह को प्रत्याशी बनाया है.
ADVERTISEMENT

Brij Bhushan singh
Brijbhushan Sharan Singh News: कैसरगंज से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की जगह भाजपा ने इस बार उनके बेटे करण भूषण सिंह को प्रत्याशी बनाया है. ऐसी चर्चा है कि यौन उत्पीड़न के आरोप के चलते बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनके बेटे को टिकट दिया है. वहीं, अब भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसके कई मायने निकलने लगे हैं. शुक्रवार को बृजभूषण शरण सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब तो मैं छुट्टा सांड हो गया हूं.