लेटेस्ट न्यूज़

बीजेपी के स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट से गायब हुए मेनका और वरुण गांधी, इन नेताओं के नाम शामिल

देश में लोकसभा चुनाव होने में अब गिने-चुने दिन ही रह गए हैं. चुनाव के तारिखों के एलान के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों ने इसकी तैयरियां में जी-जान लगाना शुरू कर दिया है.

ADVERTISEMENT

maneka gandhi Varun Gandhi
मेनका गांधी और वरुण गांधी
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : देश में लोकसभा चुनाव होने में अब गिने-चुने दिन ही रह गए हैं. चुनाव के तारिखों के एलान के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों ने इसकी तैयरियां में जी-जान लगाना शुरू कर दिया है. वहीं चुनाव के इसी जंगी माहौल बीच उत्‍तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट की सबसे खास बात ये है कि बीजेपी के स्टार प्रचारकों में गांधी परिवार पूरी तरह से नदारद है यानी वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी का नाम गायब है. 

स्टार प्रचारकों की लिस्ट से गायब गांधी परिवार

बता दें कि बीजपे री 40 स्‍टार प्रचारकों की इस लिस्‍ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्‍यनाथ और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी का नाम भी शामिल है. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के दोनों डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी प्रचार करते नजर आएंगे. बीजेपी की इस लिस्ट में मेनका गांधी और वरुण गांधी दोनों नेताओं का नाम इसमें नहीं शामिल है.  मथुरा से सांसद हेमा मालिनी भी चुनाव प्रचार करती नजर आएंगी. बीजेपी ने मुस्लिम नेताओं को भी अपना स्‍टार प्रचारक बनाया है.

पहले ही कट चुका है टिकट

बता दें कि  भाजपा इस बार सुल्तानपुर से मेनका गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया है वही पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काट दिया है. वरुण गांधी की जगह भाजपा ने योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को टिकट दिया है. माना जा रहा है कि अपनी ही सरकार विरोधी रवैये के कारण भाजपा वरुण गांधी के खिलाफ फैसला ये फैसला लिया है.