लेटेस्ट न्यूज़

7th फेज की वोटिंग से पहले फलोदी सट्टा बाजार का बड़ा धमाका! बताया BJP की सीटों का आंकड़ा

Phalodi Satta Bazar: तमाम चुनावी विश्लेषकों के साथ-साथ अलग-अलग जगहों के सट्टा बाजार अपने-अपने दावे कर रहे हैं. इस बीच राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने उत्तर प्रदेश के नतीजों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. खबर में आगे जानिए फलोदी सट्टा बाजार भाजपा को यूपी में कितनी सीटें दे रहा है?

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Phalodi Satta Bazar: 19 अप्रैल 2024 को देश में शुरू हुआ लोकसभा चुनाव बस अब अपनी समाप्ति की ओर है. आज यानी एक जून को सातवें और आखिरी फेज की वोटिंग चल रही है और फिर चार जून को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. इस बीच चुनाव के नतीजे कैसे होंगे उसे लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है. तमाम चुनावी विश्लेषकों के साथ-साथ अलग-अलग जगहों के सट्टा बाजार अपने-अपने दावे कर रहे हैं. इस बीच राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने उत्तर प्रदेश के नतीजों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. खबर में आगे जानिए फलोदी सट्टा बाजार भाजपा को यूपी में कितनी सीटें दे रहा है?

फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पोलिंग कम होने से भाजपा को मामूली नुकसान हो सकता है. मगर फिर भी इस बार वहां 80 में से करीब 63 से 65  सीट भाजपा को आने की संभावना है.

 

 

कैसे थे 2019 के लोकसभा चुनावों के नतीजे?


गौरतलब है कि 2019 में यूपी में भाजपा नीत NDA ने 64 सीटों पर जीत हासिल की थी. इस चुनाव को सपा और बसपा ने मिलकर लड़ा था. तब बसपा को 10 और सपा को 5 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. वहीं, कांग्रेस ने एकमात्र रायबरेली सीट पर फतह हासिल की थी. 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मिले वोट शेयर का हिसाब देखा जाए तो भाजपा को 49.6 फीसदी वोट मिले थे. जबकि दूसरे स्थान पर बसपा को यूपी में 19.3 फीसदी और तीसरे स्थान पर रहने वाली सपा को 18 फीसदी वोट हासिल हुए थे.