Ballia 7th Phase voting: बलिया में बुर्कानशीं मुस्लिम महिला हुई आगबबूला, चीख कर ये सब बोली
Ballia 7th Phase Voting: सातवें चरण में बलिया लोकसभा सीट पर भी वोटिंग हो रही है. इसी बीच यहां एक मुस्लिम महिला ने बड़े आरोप लगा दिए हैं. जानिए
ADVERTISEMENT

Ballia Lok Sabha 7th Phase Voting: आज लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. उत्तर प्रदेश की बलिया लोकसभा सीट पर भी वोटिंग हो रही है. बलिया भी यूपी की हॉट सीट बनी हुई है. बलिया का किला फतह करने के लिए भाजपा और सपा ने अपनी पूरी ताकत लगाई है.
इसी बीच अब बलिया में एक मुस्लिम महिला ने बड़े आरोप लगा दिए हैं. बलिया लोकसभा क्षेत्र के एलडी कॉलेज के पोलिंग बूथ पर वोट डालने आई बुर्कानशीं मुस्लिम महिला ने आरोप लगाया है कि EVM मशीन खराब है. मगर फिर भी वोटिंग हो रही है.
मुस्लिम महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
मतदान केंद्र से बाहर आकर बुर्कानशीं मुस्लिम महिला ने कहा, पूरी मशीन खराब है. यहां मशीन चल ही नहीं रही है. महिला का कहना है कि मशीन में से आवाज आ ही नहीं रही है. मतदान कर्मी कह रहे हैं कि मशीन का बटन दबा कर निकल जाओ. महिला का कहना है कि मतदान कर्मी कह रहे हैं कि मतदान केंद्र से निकल जाओं.
भड़कते हुए मुस्लिम महिला का कहना है कि पुलिस भी मतदान केंद्र से धक्के मारकर बाहर निकाल रही है. महिला का कहना है कि वह वोट नहीं डाल पाई है. बता दें कि अब इस मुस्लिम महिला का ये वीडियो वायरल हो गया है. मुस्लिम महिला ने साफ कहा है कि मशीन खराब है. मगर उसपर कोई ध्यान नहीं दे रहा है.
बलिया में भाजपा-सपा के बीच मुकाबला
आपको बता दें कि बलिया लोकसभा सीट से भाजपा की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर चुनावी मैदान में हैं. दूसरी तरफ सपा की तरफ से सनातन पांडेय को चुनावी मैदान में उतारा गया है.
