UP Board 12th Result: 12वीं की टॉपर महक जायसवाल की मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे
UP Board 12th topper marksheet: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का रिजल्ट जारी कर दिया है. आपको बता दें कि 12वीं में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है.
ADVERTISEMENT

UP Board 12th topper marksheet.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का रिजल्ट जारी कर दिया है. आपको बता दें कि 12वीं में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है.वह बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की छात्रा हैं. वहीं जालौन के यश प्रताप सिंह ने 10वीं में टॉप किया है. उन्हें 97.83 अंक मिले हैं. आपको बता दें कि इस बार 10वीं में 90.11% और 12वीं में 81.15% छात्र पास हुए हैं.