23 अप्रैल को आएगा यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, इससे पहले स्टूडेंट्स तैयार रखें ये डाक्यूमेंट्स
UP Board Result Update 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम कल, 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. 52 लाख से अधिक छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और डिजिलॉकर पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे.
ADVERTISEMENT

UP Board रिजल्ट का अपडेट.
UP Board Result Update 2026: यूपी बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार बस खत्म होने वाला है. यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल यानी 23 अप्रैल को जारी किया जाएगा. माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया है कि रिजल्ट प्रयागराज स्थित मुख्यालय से 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. बता दें कि इस बार करीब 52 लाख छात्र यूपी बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में छात्रों को डिजिलॉकर जैसे ऑफिशियल वेबसाइटस पर नजर बनाकर रखना होगा.