लेटेस्ट न्यूज़

CBSE 12th Result: 12वीं की नोएडा टॉपर सुरभि मित्तल की मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे

नोएडा में 12वीं में सुरभि मित्तल ने टॉप किया है. सुरभि मित्तल एमिटी स्कूल में हैं और उनकी इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी की लहर है.आपको बता दें कि सुरभि ने मानविकी (Humanities) विषयों में 12th का एग्जाम दिया था.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

CBSE 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 12वीं और 10वीं की परीक्षा के परिणामों का ऐलान कर दिया. 12वीं में 87.98 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं. इसमें भी लड़कियों ने बाजी मारी है. इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 91.52 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं. यह संख्या पास हुए लड़कों की तुलना में 6.4 प्रतिशत अधिक है. कुछ ऐसा ही नोएडा में देखने को मिला है. नोएडा में 12वीं में सुरक्षि मित्तल ने टॉप किया है. सुरभि मित्तल एमिटी स्कूल में हैं और उनकी इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी की लहर है.