UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस भर्ती एग्जाम के तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कब होगी परीक्षा
UP Police Bharti Exam Dates: उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं का इंतजार जल्दी ही खत्म होने वाला है. यूपी पुलिस में 60 हजार कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा दोबारा होने वाली है.
ADVERTISEMENT

UP Police Constable Re-Exam 2024
UP Police Constable Re-Exam 2024 : उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है. यूपी पुलिस में 60 हजार कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा दोबारा होने जा रही है. उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के तारीखों का एलान कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से बताया गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा दिनांक 23,24,25 अगस्त एवं 30,31 अगस्त 2024 को आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है. लोकसभा चुनाव में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा भी लगातार एक बड़ा मुद्दा बना रही. ऐसा माना जा रहा है कि करीब 50 लाख स्टूडेंट्स की पुलिस भर्ती परीक्षा प्रभावित होना भी यूपी में बीजेपी की एक बड़ी हार की एक वजह रही.