नोएडा मेट्रो में नौकरी करने का शानदार मौका! NMRC ने इन 21 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन की ये है लास्ट डेट
NMRC Recruitment: नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NMRC) ने 21 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवारों को 21 अप्रैल 2025 तक आवेदन भेजने का अवसर मिलेगा, और सभी जानकारी NMRC की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
ADVERTISEMENT

NMRC Recruitment
NMRC Recruitment: पब्लिक सेक्टर में अगर आप एक स्थिर और सम्मानजनक करियर की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है. अगर आप भी सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं, तो अब वह समय आ चुका है, जब आप अपना सपना साकार कर सकते हैं. दरअसल नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NMRC) ने अनुभवी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सरकारी नौकरी के शानदार अवसरों की ऐलान किया है. विभिन्न तकनीकी और प्रबंधन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो सरकारी नौकरी में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं.