लेटेस्ट न्यूज़

उमेश पाल हत्याकांड में आया बड़ा अपडेट, अतीक अहमद के बेटे समेत पांच आरोपी वांटेड लिस्ट में शामिल

प्रयागराज हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में पुलिस ने इनाम का ऐलान कर दिया है. अब 50 हजार रुपए नहीं, उमेश पाल हत्याकांड के शूटरों…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

प्रयागराज हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में पुलिस ने इनाम का ऐलान कर दिया है. अब 50 हजार रुपए नहीं, उमेश पाल हत्याकांड के शूटरों पर भारी इनाम का ऐलान हो गया है. प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में शामिल सभी शूटरों पर 50 हजार से बढ़ाकर 2.50 लाख रुपए का इनाम कर दिया गया है. प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने इनाम बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिस पर मुहर लग गई है.

बता दें कि उमेशपाल हत्याकांड में कुल 5 लोगों पर को वांटेड बताया गया है. इसमें अतीक अहमद के बेटे असद का नाम भी शामिल है. फिलहाल सभी शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.  उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर अरमान, असद ,मोहम्मद गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर पर इनाम घोषित किया गया है. उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े सभी अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए यूपी एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस की 10 टीमें लगी हुई हैं. पुलिस सूत्रों की मानें तो अब तक की कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद साफ हुआ है कि घटना के बाद आरोपियों के फरार होने में 2 फॉर्च्यूनर, एक क्रेटा और एक जेस्ट कार का इस्तेमाल हुआ था. इन 4 गाड़ियों से अपराध को अंजाम देने के बाद बदमाश अलग-अलग दिशाओं में फरार हुए हैं.

क्या है पूरा मामला

बता दें कि उमेश पाल और यूपी पुलिस के सुरक्षाकर्मी की हत्या के मामले में अतीक अहमद, उसकी पत्नी और बच्चों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. बता दें कि उमेश पाल, साल 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में अहम गवाह थे. इस जानलेवा हमले में एक गनर की मौत हो गई थी जबकि दूसरा गनर अस्पताल में भर्ती थे. दूसरे गनर ने आज दम तोड़ दिया. यानी कि इस घटना में तीन लोगों पर फायरिंग की गई और तीनों की मौत हो गई. इस मामले में अतीक पर आरोप था, जिसकी सुनवाई चल रही थी. वहीं उमेश पाल हत्याकांड में पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबियों पर एक्शन शुरू हो गया है. प्रयागराज में अतीक अहमद के करीबी बिल्डर खालिद जफर के घर पर बुलडोजर चला.