गोरखपुर: फेसबुक फ्रेंड के प्यार में पागल 3 बच्चों की मां, पति की मौत के लिए उठाया खौफनाक कदम
Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 16 साल पहले हुई लव मैरिज से तीन बच्चे होने…
ADVERTISEMENT

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 16 साल पहले हुई लव मैरिज से तीन बच्चे होने के बावजूद एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चाकू से गला रेत दिया. इसके बाद नल के पाइप से पति के सिर पर कई वार किए. हमले में घायल पति अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. उसे 200 से अधिक टांके लगाए गए हैं. तब जाकर उसकी जान बच पाई है. वहीं आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.









