कौन हैं SDM विदुषी सिंह जो मंगेश यादव के एनकाउंटर की करेंगी जांच? जानिए इनकी पूरी कहानी
Who is SDM Vidushi Singh: इस मामले में नया मोड़ सामने आया है. मंगेश यादव एनकाउंटर मामले की अब मजिस्ट्रेट जांच होगी. इसके लिए लंभुआ एसडीएम विदुषी सिंह को जिम्मेदारी मिली है.
ADVERTISEMENT

SDM Vidushi Singh
Mangesh Yadav Encounter News: मंगेश यादव का एनकाउंटर उत्तर प्रदेश की खबरों में सुर्खियों के केंद्र में है. दूसरी तरफ इस एनकाउंटर को लेकर सियासत तेज हो गई है. खुद सपा चीफ अखिलेश यादव ने इस एनकाउंटर को नकली बताया है और आरोप लगाया है कि 'जात देखकर जान ली गई है.' इस बीच इस मामले में नया मोड़ सामने आया है. बता दें कि मंगेश यादव एनकाउंटर मामले की अब मजिस्ट्रेट जांच होगी. इसके लिए लंभुआ एसडीएम विदुषी सिंह को जिम्मेदारी मिली है. सुल्तानपुर जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम को जांच की जिम्मदारी मिली है. खबर में जानिए कौन हैं विदुषी सिंह जो अब मंगेश यादव एनकाउंटर की जांच करेंगी.