लेटेस्ट न्यूज़

मुजफ्फरनगर में ससुराल वालों ने दहेज के लिए की महिला की हत्या? शव फंदे से लटका मिला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर इलाके में 22 वर्षीय एक महिला का शव उसके घर की छत से बंधे फंदे से लटका हुआ…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर इलाके में 22 वर्षीय एक महिला का शव उसके घर की छत से बंधे फंदे से लटका हुआ मिला. पुलिस ने सोमवार, 6 दिसंबर को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना के बाद रविवार की शाम को पुलिस मौके पर पहुंच गई. वहां सोहजनितागन गांव के रहने वाले अनुज कुमार की पत्नी निर्मेश का शव छत से बंधे फंदे से लटकता हुआ मिला. शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं इसी बीच, मृतक महिला के परिवार ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी.

7 साल की बच्ची का शव पड़ोसी के घर संदूक में मिला, पुलिस ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका