लेटेस्ट न्यूज़

संभल हिंसा के समय दुबई में बैठा कुख्यात शारिक साठा करना चाहता था वकील विष्णु जैन की हत्या! ये था बदमाशों का प्लान

संभल में पिछले साल 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस बवाल के मास्टरमाइंड और कुख्यात ऑटो लिफ्टर शारिक साठा के खास गुर्गे गुलाम को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

vishnu shankar jain
vishnu shankar jain
social share
google news

Sambhal News: संभल में पिछले साल 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस बवाल के मास्टरमाइंड और कुख्यात ऑटो लिफ्टर शारिक साठा के खास गुर्गे गुलाम को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में गुलाम ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि सुप्रीम कोर्ट के वकील विष्णु शंकर जैन की संभल में हत्या की साजिश रची गई थी.