लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में घायल हुए दो बदमाशों सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अपर…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में घायल हुए दो बदमाशों सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सेक्टर 20 थाना की पुलिस बदमाशों की तलाश में जांच कर रही थी, तभी डीएलएफ मॉल के सामने दो मोटरसाइकिल पर सवार कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए. शक होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाश पुलिस गोलियां चलाते हुए भागने लगे.

अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई. उन्होंने बताया कि पुलिस की गोली लगने से रियायत उर्फ मोना और विकास घायल हो गए. रियायत बुलंदशहर का और विकास गाजियाबाद का निवासी है. उन्होंने बताया कि मौके से भागे बदमाश चमन को पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया.

सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान इनके दो साथी मौके से भाग गए.

अपर उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल फोन, चोरी की दो मोटरसाइकिलें तथा अवैध हथियार बरामद किए हैं. इन बदमाशों ने सेक्टर 29 से एक व्यक्ति से मोबाइल फोन लूटा था.

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व ये बदमाश लूटपाट एवं चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं. बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. पुलिस इनके फरार साथियों की तलाश कर रही है.

नोएडा के ट्विन टावर को ढहाने से पहले रविवार को टेस्ट ब्लास्ट होगा