अमरोहा में ढाबा बन गया जंग का अखाड़ा, झगड़ा शांत कराने मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है. नेशनल हाईवे 9…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है. नेशनल हाईवे 9 पर बसे जोया कस्बे में शमा ढाबे पर देर रात एक ही समुदाय के दो पक्षों में किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ और लाठी-डंडे भी चलते नजर आए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पर भी दबंगों ने पथराव कर दिया.
