लेटेस्ट न्यूज़

कैश वैन से लाखों की लूट, ताबड़तोड़ फायरिंग कर गार्ड की हत्या, मिर्जापुर में दिनदहाड़े वारदात

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर (Mirzapur News) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. हथियारबंद बदमाशों ने यहां दिनदहाड़े…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर (Mirzapur News) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. हथियारबंद बदमाशों ने यहां दिनदहाड़े बैंक के पास कैश वैन को लूट लिया गया और गार्ड को गोली मार दी. इलाज के दौरान गार्ड की मौत हो गई. दो लोग घायल भी हुए हैं. सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाने में सनसनी फैल गई. कैश वैन लूट की सीसीटीवी फुटेज सामने आ गई है. बाइक सवार चार बदमाशों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया.

ताबड़तोड़ फायरिंग कर गार्ड की हत्या

बता दें कि पूरी घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर इलाके की है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक्सिस बैंक के ATM कैश वैन को लूट लिया. बाइक सवार चार बदमाशों ने उस समय इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया, जब वैन बैंक से कैश लेकर जाने वाली थी. सभी बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था. जैसे ही गार्ड ने वैन में कैश का बॉक्स रखा और गेट बंद करने लगा, तभी एक बदमाश पीछे से आता है और गार्ड को गोली मार देता है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें एक बदमाश कैश के बॉक्स को बाइक से ले जाते हुए दिखाई दे रहा है. वो एक हाथ से तमंचा भी लहरा रहा है.

मिर्जापुर में हुई दिनदहाड़े हुई लूट

मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ आलाधिकारी पहुंचे हैं. सारे पहलुओं की जांच-पड़ताल की जारी है. दो अन्य लोग- अखिलेश और रजनीश मौर्या भी घायल हुए हैं. अभी उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना स्थल पर पहुंचे डीआईजी आर पी सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जायजा लिया. पुलिस की टीम वारदात में शामिल बदमाशों की तलाश में जुटी है. पुलिस के मुताबिक वारदात करने के बाद बदमाश पडरी के तरफ भागे हैं. पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन का कहना है कि, ‘लूट कितने की हुई है, अभी तक इसकी जांच की जा रही है. जल्द ही अपराधी गिरफ्तार किए जाएंगे.’