लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा : चेहरे-सिर पर चोट…वकील रेनू सिन्हा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, हुआ ये खुलासा

Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में रविवार को सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेनू सिन्हा हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी. वहीं…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में रविवार को सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेनू सिन्हा हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी. वहीं महिला वकील की हत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को उनके पति को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी नितिन नाथ सिन्हा (62) सेक्टर-30 स्थित कोठी को बेचना चाह रहे थे, जिसका पत्नी रेणु सिन्हा विरोध कर रही थीं. इस वजह से उन्होंने पत्नी की कथित तौर पर हत्या की. वहीं मंगलवार को वकील रेनू सिन्हा (Renu Sinha Murder Case) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है.

सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा है कि दम घुटने की वजह से रेनू सिन्हा की मौत हुई थी. उनके गले पर निशान मिले हैं. चेहरे पर भी चोट के निशान पाए गए हैं. सिर पर गंभीर चोट का जिक्र है. फिलहाल, पुलिस को डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. साथ ही फॉरेंसिक रिपोर्ट भी आनी बाकी है.  वकील रेनू सिन्हा की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दम घुटने से उनकी मौत हुई थी.

जानकारी के मुताबिक बताया गया कि रविवार सुबह 9 बजे करीब चाय पीते वक्त पति-पत्नी का झगड़ा हुआ था. झगड़े के बाद मारपीट हुई. फिर पति ने तकिया से रेनू का मुंह दबा दिया और उसका और उसका सिर दीवार पर दे मारा. हत्या के बाद शव को बाथरूम में ठिकाने लगा दिया. 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि नोएडा के सेक्टर 30 में मौजूद कोठी नंबर डी-40. इस कोठी में रहने वाली हाई कोर्ट की वकील रेनू सिन्हा पिछले दो दिनों से फोन नहीं उठा रही थी. कोठी में दो लोग रहते हैं. रेनू सिन्हा और उनके पति नितिन नाथ सिन्हा. रेनू हाई कोर्ट में लॉयर थीं, जबकि उनके पति आईआईएस यानी इंडियन इनफॉर्मेशन सर्विसेस से जुडे रहे हैं. रेनू की अपने पति के साथ अनबन भी रहती थी. जिसकी खबर उनके घरवालों की थी.

ऐसा पकड़ा गया पति

रविवार 10 सितंबर 2023 की दोपहर में ही रेनू के घरवालों ने उनके ना मिलने की खबर नोएडा पुलिस को दे दी थी. दोपहर को ही ये भी पता चल गया था कि रेनू और उसके पति के मोबाइल फोन की लोकेशन उनकी कोठी के आस-पास है. लेकिन ना तो पुलिस ने तब कोठी की तलाशी ली और ना ही कोठी और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. रेनू का पति नितिन पुलिस को उसी कोठी में छुपा हुआ मिला.