मथुरा: ट्रॉली बैग में मिली युवती की लाश की ऐसे हुई शिनाख्त, पुलिस बोली- पिता ने की हत्या
Mathura Crime News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर राया कट के पास लाल रंग के ट्रॉली बैग में मिली युवती…
ADVERTISEMENT

Mathura Crime News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर राया कट के पास लाल रंग के ट्रॉली बैग में मिली युवती की लाश मामले का खुलासा करते हुए सोमवार को दावा किया कि मृतका के पिता ने ही उसकी हत्या की थी. पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.