लेटेस्ट न्यूज़

कौशांबी: संदीप यादव ने मयंक पटेल बन युवती को प्रेम जाल में फंसा किया रेप और ठगे 2 लाख

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक पर रेप और पीड़िता से 2 लाख ठगने का गंभीर आरोप लगा है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक पर रेप और पीड़िता से 2 लाख ठगने का गंभीर आरोप लगा है. आरोप है कि युवक ने पहले पीड़िता को फेसबुक के माध्यम से प्रेमजाल में फंसाया. फिर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया.

आरोप ये भी है कि आरोपी ने नौकरी दिलवाने के नाम पर पीड़िता से 2 लाख रुपये भी ठग लिए. इसके बाद आरोपी फरार हो गया. अब पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. फिलहाल ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता प्रयागराज की रहने वाली है. पीड़िता ने बताया, काफी समय पहले फेसबुक के माध्यम से युवक से उसका संपर्क हुआ था. दोनों के बीच बात होने लगी. युवक ने खुद का परिचय दिया. उसने बताया कि वह सैनी कोतवाली के शाखा बरीपुर में रहता है और उसका नाम मयंक पटेल है. पीड़िता भी उसी बिरादरी की थी.

पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद आरोपी युवक और वह करीब आने लगे और दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे. इस दौरान उसने नौकरी दिलवाने के नाम पर  2 लाख रुपये भी ले लिए. परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है. ऐसे में बड़ी मुश्किल से 2 लाख रुपये जमा किए और उसे दिए. पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम देने लगा. युवती ने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया.

फिर पता चली युवक के बारे में ये बात

पीड़िता के मुताबिक, इस दौरान उसे पता चल गया कि उसका नाम मयंक पटेल नहीं बल्कि संदीप यादव है. युवक ने पीड़िता के साथ शादी करने से भी साफ इनकार कर दिया और उससे रुपये भी ठग लिए.

इस पूरे मामले पर पुलिस ने आरोपी संदीप यादव के खिलाफ धारा- 276, 323, 504, 506, 406, 420 के तहत केस दर्ज किया है. बता दें कि जैसे ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ, वह फरार हो गया. मगर इस दौरान पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले पर ASP अशोक कुमार वर्मा ने कहा, पीड़िता प्रयागराज की रहने वाली है. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. उसे जेल भेज दिया गया है.