लेटेस्ट न्यूज़

कौशांबी: बाइक सवार बदमाश ने महिला बैंक मैनेजर पर किया एसिड से हमला, गंभीर रूप से झुलसी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक महिला पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है. यहां बेखौफ बाइक सवार बदमाश ने एक महिला बैंक…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक महिला पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है. यहां बेखौफ बाइक सवार बदमाश ने एक महिला बैंक मैनेजर के ऊपर तेजाब से हमला कर दिया. इस हमले में स्कूटी सवार बैंक मैनेजर गंभीर रूप से झुलस गई. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया. चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बैंक मैनेजर को इलाज के लिए नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चरवा पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी. आरोपियों को पकड़ने के पुलिस अधीक्षक ने तीन टीम गठित किया है. यह घटना चरवा कोतवाली के चिल्लासाहबाजी गांव के पास की है.

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज की रहने वाली महिला घर से रोज की तरह स्कूटी से चरवा कोतवाली स्थित चिल्लाशहबाजी एक बैंक जा रही थी. जब महिला की स्कूटी चिल्लासाहबाजी के गांव के समीप पहुंची, तभी वहां पहले से घात लगाया बैठा बाइक सवार बदमाश ने बैंक मैनेजर पर एसिड फेंक दिया. एसिड पड़ते ही वह चीख कर जमीन पर गिर गई.

इस पूरे मामले को लेकर ASP हेमराज मीणा ने बताया कि बाइक सवार बदमाश ने महिला पर अटैक किया. महिला एक बैंक में बैंक मैनेजर है. महिला को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया गया है. मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है. तीन टीमें लगाई गई हैं. जांच में जो भी व्यक्ति दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

कौशांबी में डायरिया का कहर! चपेट में आने से 2 मासूमों की मौत, कई लोग अस्पताल में भर्ती