UPTak Baithak Logo

कासगंज की रामलीला में दलित का कुर्सी पर बैठना इतना अखरा कि पुलिस ने पीटा? अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाया रमेश

Kasganj News: कासगंज में दलित व्यक्ति ने रामलीला में अपमानित होने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. पुलिसकर्मियों पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Kasganj Crime News
Kasganj Crime News
social share
Google CTA

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक दुखद घटना सामने आई है. आरोप है कि यहां पुलिस ने एक दलित व्यक्ति को अपमानित कर उसकी पिटाई की, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली. घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने थाने में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है.