लेटेस्ट न्यूज़

फतेहपुर में पत्रकार दिलीप सैनी को चाकू से गोदकर मार डाला, कौन थे ये, क्या पता चला?

Fatehpur Journalsit murder news: यूपी के फतेहपुर जिले में एक पत्रकार की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. हमलावरों ने चाकू, धारदार हथियारों से हमला कर पत्रकार दिलीप सैनी की जान ले ली. पत्रकार के एक साथी की हालत गंभीर बनी हुई है.

ADVERTISEMENT

Journalist Dilip Saini
Journalist Dilip Saini
social share
Google CTA

Fatehpur Journalsit murder news: यूपी के फतेहपुर जिले में एक पत्रकार की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. हमलावरों ने चाकू, धारदार हथियारों से हमला कर पत्रकार दिलीप सैनी की जान ले ली. पत्रकार के एक साथी की हालत गंभीर बनी हुई है.  ये वारदात बुधवार देर रात की है. आइए आपको सिलसिलेवार इस वारदात की जानकारी देते हैं. 

आपको बता दें कि फतेहपुर जिले के चक बिसौली निवासी दिलीप सैनी लखनऊ में एलडीए कालोनी राजाजीपुरम में पत्नी और परिवार के साथ रहते थे. वह एक न्यूज एजेंसी के लिए लंबे समय से फतेहपुर में रिपोर्टिंग करते थे. दिलीप सैनी फतेहपुर में रहने के दौरान भिटौरा रोड पर बिसौली के पास ही अपने एक यार्ड में रुकते थे. आरोप है कि बुधवार देर रात करीब 12 बजे मामूली विवाद में पक्का तालाब निवासी आलोक तिवारी उर्फ अक्कू, अन्नू तिवारी, बिपिन पटेल, चिक्कन, जोंटी, सुभाष पांडेय, लेखपाल सुनील राणा सहित करीब 15 लोगों ने यार्ड में हमला बोल दिया. 

पत्रकार के साथी की भी हालत नाजुक

तोड़फोड़ के दौरान वहां मौजूद पत्रकार दिलीप सैनी को चाकू मार दिया गया. बीच बचाव में पत्रकार के साथी भाजपा के स्थानीय अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता शाहिद खान पर भी धारदार हथियार से हमला बोल दिया और मौके से फरार हो गए. यार्ड में मौजूद अन्य लोग दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया. बीच रास्ते पत्रकार ने दम तोड़ दिया. वहीं शाहिद का इलाज हैलट कानपुर में जारी है

बाद में परिजनों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इस मामले में एडिशनल एसपी ने बताया कि दिलीप की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है. आरोपी पक्ष के चार लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है. यहां नीचे सुनिए पुलिस ने क्या बताया है.