UPTak Baithak Logo

चाट मसाले में घोड़े-गधे की लीद? फिरोजाबाद में हुई छापेमारी तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Firozabad News: फिरोजाबाद के लालउ रोड पर जिला खाद्य विभाग के अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में 5 सदस्य टीम ने एक मसाले…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Firozabad News: फिरोजाबाद के लालउ रोड पर जिला खाद्य विभाग के अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में 5 सदस्य टीम ने एक मसाले बनाने की फैक्ट्री में छापा मारा, तो बड़ी चौंकाने वाली चीजे मिलीं. यहां चाट के मसालों को बनाने में न सिर्फ एसिड और गैर कानूनी केमिकल का प्रयोग किया जा रहा था, बल्कि फैक्ट्री में कथित तौर पर गधे और घोड़ों की लीद भी बहुत सारी बोरियों में भरी मिली है. डॉक्टर सुधीर सिंह का कहना है कि ‘काफी मात्रा में अवैध केमिकल और पाउडर मिला है. गधे और घोड़े की लीद होने की भी आशंका है.’ फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और फैक्ट्री का मालिक फरार बताया जा रहा है.