हरियाणा के व्यापारी का उसी की कार में किडनैप कर ले जा रहे थे बदमाश, नोएडा पुलिस ने यूं बचा लिया
UP News: हरियाणा में बदमाशों ने एक व्यापारी का अपहरण कर लिया था और उसे उसकी ही गाड़ी में डालकर नोएडा की तरफ ला रहे थे. मगर नोएडा पुलिस ने व्यापारी को बचा लिया. जानिए पूरा मामला...
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां बदमाश एक व्यापारी का उसी की गाड़ी में अपहरण करके उसे ले जा रहे थे. तभी बदमाश नोएडा की तरफ आ गए. यहां तड़के सुबह पुलिस गश्त पर थी तो बदमाश पुलिस को देखकर घबरा गए. इसी बीच गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई. सभी बदमाश मौके से भाग निकले.