लेटेस्ट न्यूज़

ईद की खुशी मातम में बदली! ‘पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में पति ने की उसकी हत्या’

फिरोजाबाद में रसूलपुर थाना क्षेत्र इलाके के पुराना रसूलपुर मोहल्ले में यास्मीन नामक महिला (28) की ईद के दिन चाकू से गोदकर हत्या कर दी…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

फिरोजाबाद में रसूलपुर थाना क्षेत्र इलाके के पुराना रसूलपुर मोहल्ले में यास्मीन नामक महिला (28) की ईद के दिन चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. ईद के दिन हुए इस हत्याकांड में पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इसके बाद शक के आधार पर महिला यास्मीन के पति शहजाद को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने दावा किया कि पूछताछ आरोपी ने शहजाद ने बताया कि उसकी पत्नी यास्मीन के एक अन्य शख्स से अवैध संबंध थे और वह ईद के दिन मिलने भी आया था, बस इसी गुस्से में उसने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी.

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक (शहर) मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया, “थाना रसूलपुर इलाके में पुराने रसूलपुर में यासमीन नामक महिला की उसके पति ने ही चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी है.” मौके पर ही पहुंचे सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और यहां पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती कर दी गई है.

पुराना रसूलपुर के ही रहने वाले अनवर ने मामले में बताया, “यह पति-पत्नी का झगड़ा है. महिला का दूसरे के साथ एक अफेयर चल रहा था. वह इमरान है और वह रामगढ़ इलाके का रहने वाला है. वह 12 बजे मिलने आया था. शहजाद को इस बात का बेहद एतराज था. दोनों में मारपीट हुई, पति ने अपनी पत्नी को छूरी मार कर हत्या कर दी, वह मर गई. इमरान बहुत पहले से उसके घर में आता-जाता था.”

चंदौली पुलिस पर युवती की हत्या का आरोप, जानें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया?