लेटेस्ट न्यूज़

फर्रुखाबाद: रिश्ते के चाचा पर 3 साल की मासूम से रेप का आरोप, पुलिस को आरोपी की तलाश

उत्तर प्रदेश सरकार भले ही महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध के रोकथाम के दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे इतर दिख रही…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश सरकार भले ही महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध के रोकथाम के दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे इतर दिख रही है. आपको बता दें कि फर्रुखाबाद जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जिले के कंपिल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार, 21 सितंबर को रिश्ते में चाचा लगने वाले एक युवक ने अपनी तीन साल की भतीजी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

परिजनों की तहरीर के अनुसार, गांव में 3 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. आरोप है कि तभी बच्ची के रिश्ते का चाचा उसको बहला-फुसलाकर पास के बाजरे के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. जब बच्ची काफी देर तक वापस नहीं आई तब उसकी मां को खोज-बीन के बाद वह खेत में रोती हुई दिखी. इसके बाद बच्ची को उसके परिजन अस्पताल ले गए. फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामले में केस दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

एसपी अशोक मीणा ने बताया, “इस मामले में कंपिल थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और वह फिलहाल ठीक है. नामजद आरोपी की गिरफ्तार के लिए दो टीमें लगा दी गई हैं. जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.“

रिपोर्ट: फिरोज खान

रात में दिल्ली से फिरोजाबाद को चली बस, कंडक्टर ने नाबालिग लड़की से किया ‘रेप’