लेटेस्ट न्यूज़

UP: बीहड़ से डकैत साफ? 5.5 लाख के इनामी गौरी यादव के दस्यु सरगना बनने, मारे जाने की कहानी

यूपीएसटीएफ ने शनिवार को साढ़े 5 लाख के इनामी डकैत गौरी यादव को मार गिराया है. अब कहा जा रहा है कि यह एक तरह…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

यूपीएसटीएफ ने शनिवार को साढ़े 5 लाख के इनामी डकैत गौरी यादव को मार गिराया है. अब कहा जा रहा है कि यह एक तरह से यूपी के बीहड़ों से डकैतों के पूरी तरह से सफाए की कवायद है. गौरी यादव पर उत्तर प्रदेश में 5 लाख रुपये और मध्य प्रदेश में 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. मारे गए डकैत के पास से एक एके-47, एक 12 बोर की बंदूक और सैकड़ों जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. चित्रकूट के बहिलपुरवा में हुई इस मुठभेड़ के साथ यूपीएसटीएफ ने प्रदेश से आतंक का पर्याय बने डकैतों का एक तरह से पूरा सफाया कर दिया है.