3 टुकड़े में बची थी बस वो... जिस हेमल खखरिया के लिए शौहर छोड़ आई थी रेश्मा उसकी बॉडी के पीस अलग-अलग जगह मिले!
Jaunpur Reshma Khatoon Murder Case: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में चैट देखने के विवाद में हेमल खखरिया नाम के शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर रेशमा खातून की गला रेतकर हत्या कर दी. पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने शव के तीन टुकड़े कर अलग-अलग फेंक दिए. मड़ियाहू पुलिस ने 14 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.
ADVERTISEMENT

Jaunpur Crime
Jaunpur Crime: एक महिला जिसने प्रेमी के लिए अपना घर-बार छोड़ा, अंत में उसी ने उसकी जान ले ली. जौनपुर जिले का यह मामला आपके रौंगटे खड़े कर देगा. यहां मृतका द्वारा अपने मोबाइल की चैट दिखाने से इनकार करने पर उसके लिव-इन पार्टनर ने सोते समय बेरहमी से उसका गला रेत दिया. वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने शव के तीन टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग ठिकानों पर फेंक दिया. पुलिस ने इस खौफनाक मामले में कार्रवाई करते हुए 14 घंटे के भीतर हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है और एक मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को दबोच लिया है.
