कानपुर: जेल में बंद था पति, देवर ने कर दी भाभी की हत्या, कहा- भाई की इज्जत के लिए उठाया ये कदम
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. कानपुर में एक देवर ने अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया.…
ADVERTISEMENT

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. कानपुर में एक देवर ने अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया. भाभी की हत्या के पीछे की वजह बस इतनी थी कि आरोपी को लगता था कि मृतका उसके भाई की इज्जत खराब कर रही है. बता दें मृतका का पति कई महीनों से जेल में बंद था. हैरानी इस बात की है कि हत्यारे को अपनी भाभी की हत्या करने का कोई अफसोस भी नहीं है. फिलहाल पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है.